मध्यप्रदेश

MP के इस गांव की 9 एकड़ जमीन पर बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज और होस्टल, सरकार ने दी मंजूरी

MP News: मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से नर्मदापुरम को नए आयुर्वेदिक कॉलेज और होस्टल बनाने की घोषणा की है। इस कालेज का निर्माण बाईखेड़ी गांव की जमीन पर किया जाएगा। एमपी सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में जिले को भी आयुर्वेदिक कॉलेज और होस्टल की सौगात मिली। करीब एक साल बाद कॉलेज निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी होने के कई माह बाद शनिवार को कॉलेज निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। करीब 65 करोड़ रुपए से कॉलेज भवन का निर्माण होना है। निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रुपए की अग्रिम स्वीकृत राशि भी मिल चुकी हैं। इस दौरान विधायक सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कई जगह देखी कई थी जमीन

जुलाई 2024 में जिला प्रशासन ने नजूल निवर्तन समिति की बैठक में पवारखेड़ा की कृषि फार्म स्थित भूमि खसरा नंबर 9, 13 रकबा 2.833 हेक्टेयर आयुष विभाग को आवंटित की गई थी। भूमि आयुष विभाग को स्थानांतरित भी कर दी थी लेकिन कृषि महाविद्यालय द्वारा स्टे लगाने के कारण मामला अधर में रह गया था। आयुर्वेदिक कॉलेज निर्माण के लिए पीपलढ़ाना गांव, डोगरवाड़ा, खोजनपुर, रंढ़ाल गांव, फेफरताल, नर्मदापुरम में आईटीआई के सामने स्थित भूमि देखी गई। पीपलदाना गांव में डूब क्षेत्र में है। रंदाल गांव में आवागमन के संसाधन की कमी है। आईटीआई पास वाली जमीन सिंचाई विभाग की, फेफरताल शहरी क्षेत्र से काफी दूर होने के कारण कॉलेज निर्माण नहीं हो पा रहा था।

कई माह बाद हो पाया भूमि पूजन

बाईखेड़ी गांव में कुछ किसानों ने शासकीय जमीन पर खेती के लिए कब्जा कर जमीन जोत रखी है। वही एक निजी बिल्डर का कंस्ट्रक्शन का सामान रखा हुआ। इस कारण अभी पूरी जमीन का सीमांकन नहीं हो पाया है। इस कारण कई महीनों से भूमि पूजन नहीं हो पाया था। 100 बिस्तरों वाला होगा कॉलेज नर्मदापुरम से करीब 15 किमी दूर इटारसी रोड के पास सांवलखेड़ा गांव के करीब बाईखेड़ी गांव की करीब 9 एकड़ जमीन में कॉलेज और होस्टल का निर्माण होगा। 100 बिस्तरों वाले कॉलेज और 100 बिस्तरों वाला होस्टल का निर्माण होगा। (MP NEWS)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button