रेलवे

Amrit Bharat Express Train: रोहतक और कामाख्या के बीच 18 जनवरी से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Indian Railway: भारतीय रेलवे विभाग ने हरियाणा की ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के रोहतक रेलवे स्टेशन से कामाख्या रेलवे स्टेशन तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से शुरू करने की घोषणा की गई है। प्रदेश के जो यात्री असम में गुवाहाटी के पास स्थित 52 शक्तिपीठों में सबसे प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर की यात्रा करने की सोच रहे हैं उन यात्रियों का सफर 18 जनवरी से शुरू हो रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आसान बनाएगा। कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 18 जनवरी को देर रात 10:10 बजे से शुरू हो रहा है।

सप्ताह में एक दिन चलेगी कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे विभाग में कामाख्या और रोहतक के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर हरियाणा प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को बड़ी रहती है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक रविवार को रोहतक रेलवे स्टेशन से रात 10:10 पर कामाख्या रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को कामाख्या रेलवे स्टेशन से रात 10:00 रोहतक रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन से हरियाणा प्रदेश के ट्रेन यात्रियों का कामाख्या मंदिर के साथ-साथ प्रयागराज का सफर भी आसान होगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रोहतक और कामाख्या रेलवे स्टेशन के बीच शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, गाजियाबाद, दिल्ली व बहादुरगढ़ के अलावा गाजीपुर सिटी, औंरिहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन सहित मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, और
रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाई गांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार और नौगछिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Back to top button