रतलाम

Ratlam News: नाबालिक हिंदू लड़की से छेड़छाड़ करना अदनान को पड़ा महंगा, सपोर्ट में आया हिंदू जागरण मंच

Ratlam News: रतलाम शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में ब्लिंकइट कंपनी के डिलीवरी बॉय अदनान को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया है। कल दोपहर को हुई इस घटना का पता लगने के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी लड़की की सपोर्ट में एकत्रित होकर उसके घर पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पीड़ित लड़की के परिवार को साथ लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस थाने में आरोपी अदनान के खिलाफ छेड़खानी के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस थाने में केस दर्ज होने के बाद अब अदनान को ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

अदनान ने लड़की को दी थी जान से मारने की धमकी

बुधवार की दोपहर हुए इस घटनाक्रम में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी लड़की के घर पहुंचने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार की दोपहर अपनी दुकान पर काम कर रही थी इस दौरान एक व्यक्ति उनकी दुकान पर सिगरेट लेने के लिए पहुंचा। जब उसने सिगरेट के पैसे मांगे तो उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ कर एक पर्ची थमाते हुए उसमें मोबाइल नंबर और नाम लिखा हुआ होने की बात कही। लड़की ने बताया कि जब उसने शोर मचाकर अपने भाई को आवाज दी तो वह वहां से भाग गया। पर्ची के अंदर अदनान नाम लिखा था और एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था।

जब इस घटनाक्रम की हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को सूचना मिली तो मंच के प्रांत आयाम सदस्य राजेश कटारिया और जिला सहसंयोजक विजय राय यादव सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता लड़की की घर पहुंच गए। उन्होंने लड़की के परिवार को पूरे सपोर्ट का भरोसा देते हुए थाने पहुंचकर अदनान के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है।

Back to top button