रतलाम

Ratlam News: रतलाम में अवैध कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई, जिला कलेक्टर ने दिए सर्वे के आदेश

Ratlam News: रतलाम जिले भूमाफियाओं पर लगाम लगाने की कलेक्टर मिशा सिंह ने तैयारी कर ली है। बुधवार को कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक को निर्देश दिए हैं। खासतौर पर कलेक्टर ने अवैध कॉलोनियों का पता लगाने के लिए सर्वे कराने को कहा है। साथ ही अनाधीनिकृत कॉलोनी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। गीता भवन निर्माण कार्य की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर ने पुराने और अनुपयोगी जर्जर भवनों को गिराने को कहा। इससे मिलने वाली जमीन का उपयोग शासकीय नियम अनुसार फॉरेस्ट, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, फायर और टीएमसी की एनओसी प्राप्त करके दिया जाए।

शासकीय कार्यों एवं योजनाओं की की गई समीक्षा

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला शहरी विकास अभिकरण में आने वाली नगर पालिका परिषद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा शासकीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएल सीघटक 1.0 व 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, अमृत योजना 2.0, स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, गीता भवन निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल है। इसमें पता चला कि बहुत सारे काम अधूरे है। इस पर कलेक्टर ने ऐसे कार्यों में रिकवरी करने को कहा। इस संबंध में न्यायालय कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जानकारी देकर आरआरसी के प्रकरणों का प्रस्ताव भेजें। प्रधानमंत्री आवास योजना घटक 2.0 की विस्तृत जानकारी नहीं देने पर पिपलौदा सीएमओ को कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे नगरीय निकाय, जिनकी कार्य उपलब्धि कम है उन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव प्रेषित किए जाएं। विभिन्न योजनाओं में भूमि आवंटन के संबंध में आ रही दिक्कतों के लिए सोमवार को होने वाली नजूल की बैठक में प्रस्तुत किया जाए, ताकि राजस्व विभाग के माध्यम से समस्या का निराकरण हो सके।

Back to top button