मध्यप्रदेश

Indian Railway: मप्र के ट्रेन यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, भोपाल और धनबाद के बीच चलेगी नई ट्रेन

Bhopal To Dhanbad New Train: भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे विभाग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और धनबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस ट्रेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश के साथ झारखंड के ट्रेन यात्रियों को भी लाभ तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ दोनों राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। जानकारी के अनुसार भोपाल और धनबाद के बीच शुरू होने जा रही नई ट्रेन सेवा भोपाल से सुबह 7:00 बजे चलकर लगभग 24 घंटे के सफर के बाद अगले दिन सुबह 7:20 पर झारखंड के धनबाद पहुंचेगी।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी भोपाल और धनबाद के बीच नई ट्रेन

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई भोपाल और धनबाद के बीच नई ट्रेन सप्ताह में 3 दिन अपनी सेवाएं देगी। ट्रेन संख्या 11631 प्रत्येक सप्ताह सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को भोपाल से सुबह 7:00 बजे धनबाद के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 11632 सप्ताह में 3 दिन रविवार, बुधवार और शनिवार को धनबाद से भोपाल के लिए चलेगी। ए ट्रेन धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में 3 दिन रात 8: 30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:55 भोपाल रेलवे जंक्शन पर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई भोपाल और धनबाद के बीच नई ट्रेन ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, नगरठंतरी, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कटनी मुरवारा, डाल्टनगंज, बरवाडीह और लातेहार रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। रेलवे मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे विभाग इस ट्रेन की सेवई शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button