रेलवे

Ratlam Railway Mandal: नागदा और रतलाम के बीच बिछेगी नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन, तैयारी हुई शुरू

New Railway Line Ratlam: रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने रतलाम और नागदा के बीच तीसरी और चौथी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट के रतलाम-गोधरा सेक्शन 2026 में नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू करने हेतु तैयारी शुरू हो गई है। नागदा और रतलाम के बीच 41 किमी लंबे क्षेत्र में नई रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। इस रेलवे लाइन के बिछने के बाद ट्रेनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग की समस्या खत्म होने के साथ-साथ यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा।

सर्वे का काम हुआ पूर्ण

नागदा-रतलाम सेक्शन में बिछने जा रही नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का सर्वे का काम पूर्ण हो गया है। रेलवे विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 2026 में तीसरी और चौथी ब्रॉडगेज लाइन बिछाने का काम शुरू करने हेतु सर्वे पूरा होने के बाद अब अर्थवर्क शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सरकारी रेलवे लाइन पर 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च करेगी।

रतलाम शहर में बाईपास से होकर निकलेगी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन

नागदा और रतलाम के बीच बिछाई जा रही नई ब्रॉडगेज रेल लाइन रतलाम शहर में बाईपास से होकर निकलेगी।
रेलवे विभाग नागदा-रतलाम-गोधरा तक के लगभग 188 किमी लंबे सेक्शन में तीसरी और चौथी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है। इन दोनों रेलवे लाइन को रतलाम शहर में आरके नगर स्टेशन से होकर बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा। यानी ये रेलवे लाइन रतलाम रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। रेलवे विभाग द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार नए ब्रॉडगेज लाइनों को को बांगरोदर स्टेशन के बाद से घुमाकर रतलाम-इंदौर रूट के स्टेशन नौगांव से कुछ दूरी पर रतलाम और इंदौर के लिए जारही रेल लाइन को क्रॉस करते हुए आरके नगर स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई रूट से कनेक्ट करने की तैयारी चल रही है। नागदा से रतलाम के बीच इन रेल लाइन ऑन के बचाने का काम पूर्ण होने के बाद इस रूट के ट्रेन यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Back to top button