मध्यप्रदेश

मप्र के इस जंगल के बीच फोरलेन हाईवे का होगा निर्माण, इन गावों की खुल जाएगी किस्मत

Madhya Pradesh road news : मध्य प्रदेश में सड़क के नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार मिलकर कार्य कर रही है। राज्य में कई नए एक्सप्रेस वे हाईवे और सड़क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार के द्वारा एक अहम कदम उठाया गया है।

भोपाल में इटारसी बैतूल क्षेत्र में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोरलेन हाईवे में बदलने की योजना बना ली गई है और इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 758 करोड रुपए की मंजूरी भी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद 9 केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास होगा और कई गांवों को फायदा मिलेगा।

नागपुर से सीधे जुड़ जाएगा बैतूल

इस कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद बैतूल नागपुर से सीधे जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया गया है।उन्होंने बताया कि इस परियोजना से इटारसी बैतूल क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और बैतूल सीधे नागपुर से जुड़ जाएगा।

इस किसानों को फायदा होगा साथ ही साथ व्यापारियों को भी काफी ज्यादा फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि व्यापार की दृष्टि कौन से यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण है। फोरलेन हाईवे का निर्माण होने से किस आसानी से अपनी फसल मंडी तक पहुंच पाएंगे और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बच जाएगा। इस कॉरिडोर में अंडरपास और ओवरपास भी बनाया जाएगा ताकि जानवरों को खतरा न हो।

Related Articles

Back to top button