रतलाम

Ratlam News: 127 करोड़ से बनेगी रतलाम जिले में 81 किमी सड़कें, इंटर रिंग रोड हेतु भी मिलेगा फंड

Ratlam News: मध्य प्रदेश राज्य के लिए पेश किए गए अनुमानित बजट 2026-27 में सरकार ने जिले के अनेक विकास कार्यों को शामिल किया है। रतलाम शहर के लिए सीएम अंधोसंरचना में इनर सिटी रिंग रोड, खाचरौद फोरलेन और एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिए भी अलग से फंड रखा है। वहीं रतलाम ग्रामीण विधानसभा की 12 सड़कों को शामिल किया है। लगभग 81 किमी लंबी इन सड़कों को बनाने में लगभग 127 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। सालों बाद यह पहला अवसर है जबकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सड़कों को स्वीकृति मिली है।

इनर रिंग रोड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी के लिए मिलेगा फंड

कैबिनेट मंत्री और रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि सरकार ने जनहित का बजट दिया है। विकास कायों के लिए खजाना खोलकर पैसा दिया है। रतलाम शहर की बात करें तो सिटी का इनर रिंग रोड और एस्ट्रो टर्फ हॉकी के लिए भी पर्याप्त फंड का प्रावधान किया है। 7.1 किमी इनर रिंग रोड के निर्माण पर 51 करोड़ खर्च होना है। निर्माणाधीन खाचरोद फोरलेन के लिए पैसा आएगा। इसके अलावा अंधोसंरचना मद में शहर के फोरलेन और सड़कों के लिए अच्छा खासा पैसा प्रस्तावित है।

रोड और पुलिया के लिए बजट मंजूर

ग्रामीण क्षेत्र के लिए रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर का प्रयास रंग लाया। विधायक डामर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क और पुलिया की मांग को इस बार के बजट में बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग से विधानसभा के विभिन्न पहुंच मार्गों और नाले पर पुलिया निर्माण के लिए करीब 45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक डामर ने बताया कि इनमें मांगरोल के पास नाले की पुलिया के लिए 1.85 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

Related Articles

Back to top button