मप्र के 126 अस्पतालों में अब नहीं होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज, मुफ्त सेवा हुआ बंद

Madhya Pradesh news : गरीबों के लिए चल रही आयुष्मान योजना से अब मध्य प्रदेश के 126 अस्पतालों में इलाज नहीं होगा।राज्यों के 126 अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत फ्री में इलाज बंद कर दिया गया है। इस नए नियम को 1 अप्रैल 2026 से ही लागू कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के चार शहरों के 126 निजी अस्पतालों की मान्यता खत्म हो गई है और इसमें सबसे ज्यादा अस्पताल भोपाल के हैं। भोपाल के 51 अस्पताल, इंदौर के 30 अस्पताल, ग्वालियर के 33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल है।
इन सभी अस्पतालों के इलाज के गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया गया है। अब जिन लोगों के पास NABH सर्टिफिकेट नहीं होगा वह आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत इलाज नहीं कर पाएंगे। इन सभी अस्पतालों के इलाज के गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे थे जिसके बाद अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत इलाज बंद कर दिया गया।
गरीबों की बढ़ेगी परेशानी
इस फैसले से आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाले गरीबों की परेशानियां बढ़ेगी। ज्यादातर गरीब और मिडिल क्लास लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठाकर निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं। लेकिन इस फैसले से अब गरीबों के ऊपर महंगाई की मार पड़ेगी।


























