मध्यप्रदेश

MP News: मप्र के सवा लाख शिक्षकों की लगी लॉटरी, सैलरी में 3000 से ₹5000 की होगी बढ़ोतरी

MP News: मध्य प्रदेश के सवा लाख से अधिक शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. राज्य में लंबे समय से कार्य करने वाले शासकीय शिक्षकों को राज्य सरकार के द्वारा बड़ी राहत दी जाएगी.

35 साल सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को जल्द ही चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा. इस सुविधा को जुलाई 2023 या उसके बाद पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों पर लागू किया जाएगा.

15000 शिक्षकों को अभी से मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से लगभग सवा लाख से अधिक शिक्षकों की चांदी हो जाएगी. 15000 से अधिक शिक्षकों को इसी वृत्तीय वर्ष से इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा.
.
3 से ₹5000 तक बढ़ जाएगी सैलरी

चौथा वेतनमान लागू होने के बाद 3 से ₹5000 तक की सैलरी बढ़ जाएगी. कैबिनेट के द्वारा 322.34 करोड रुपए की मंजूरी इसके लिए दे दी गई है. इस दायरे में सहायक शिक्षक प्राथमिक शिक्षक खेल शिक्षक आईटी और माध्यमिक शिक्षक को शामिल किया गया है.

Also Read:ELECTRICITY BLAKEOUT NEWS RATLAM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button